महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ दिसंबर में दिल्ली घेराव की तैयारी
बोकारो, अक्टूबर 2 -- सीटू बोकारो जिला कमेटी की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें विभिन्न्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति बनाई गई। संबोधित करते हुए सीटू के झारखंड राज्य सचिव विश्वजीत देव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, घटती मजदूरी, अस्थायी रोजगार और बढ़ती आर्थिक असमानता से मेहनतकश जनता की मुश्किलें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि स्थायी रोजगार के अवसर घटने के साथ सामाजिक सुरक्षा कमजोर हो रही है और श्रमिकों के अधिकारों पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों, निजीकरण और सार्वजनिक संपत्तियों के निजी हाथों में जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर सीटू के आह्वान पर 1 से 3 दिसंबर तक नई दिल्ली में 'घेरा डालो, डेरा डालो' कार्यक्रम होगा। मौके पर जिला सचिव प्रदीप विश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.