महंगाई बढ़ रही, लेकिन इकॉनमी की बहुत खूबसूरत तस्वीर पेश कर रही सरकार; शरद पवार का हमला
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि महंगाई बढ़ रही है और देश के आर्थिक हालात कठिन नजर आ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार वास्तविक समस्याओं की अनदेखी कर अर्थव्यवस्था (इकॉनमी) की बहुत खूबसूरत तस्वीर पेश कर रही है। अपने गृह नगर बारामती में पवार ने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी दावा किया कि लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिए सरकार की सहमति से कुछ मुद्दों को उठाया जा रहा है। पवार ने कहा, ''आज महाराष्ट्र और देश की अर्थव्यवस्था के हालात कठिन हैं। महंगाई बढ़ रही है और परिवार के मुखिया के लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल होता जा रहा है। इन सभी चीजों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार की सहमति से शिक्षा समेत कुछ मुद्दे उठाए जा रहे हैं, ताकि मूल मुद्दों को आसानी से नजरअंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.