मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को सर्राफा बाजार में रौनक रही। कई सर्राफा कारोबारियों ने दुकानों की सजावट की थी। सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बावजूद बाजार में उत्साह रहा। रविवार को सुबह से ही ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषण की खरीदारी शुभ माना जाता है। इसी आस्था के कारण कई लोगों ने आभूषणों की खरीदारी की। शहर के बेकापुर, विजय चौक के पास की दुकानों में ग्राहकों की सुबह से ही अच्छी-खासी भीड़ दिखी। दुकानदारों ने त्योहार को ध्यान में रखते हुए आकर्षक और आधुनिक डिजाइनों की ज्वेलरी की विस्तृत रेंज सजाई थी। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर महंगाई की मार, सूने रहे बाजार सोने की बढ़ी कीमतों के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.