गंगापार, मार्च 11 -- क्षेत्र के श्रीमती इंदिरा गांधी विद्यालय जगौती में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. दिनेश कुमार सोनी ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर के दाम बार-बार बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। बैठक में जिला महासचिव नागेश पाण्डेय, शिव विजय सिंह, रंगराज सिंह, सुरेश पटेल, सुरेश शुक्ला, स्याम बाबू भारतीय, महेन्द्र द्विवेदी, आशीष मिश्र, राजकुमार पटेल दरोगा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.