फतेहपुर, जून 1 -- फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की महिला इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि खाड़ी देशों के युद्ध के कारण विश्व युद्ध जैसी स्थिति बन रही है वहीं देश महंगाई के दौर से गुजर रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों के साथ ही विदेशों से आयात होने वाली सामग्री की कीमतों में भी उछाल आया है जिससे रुपए की कीमत डालर के मुकाबले गिरती जा रही है। कार्यक्रम के दौरान पीएम की अपील के द्रष्टिगत महिलाओं ने आभूषण न खरीदने की शपथ ली। इस मौके पर रंजना कक्कड़, सुमन सिंह मौर्य, मंजूलता देवी, सुनिशा सिंह, रोशनी सिंह आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...