महंगाई ने बिगाड़ा घर का हिसाब, दाल-तेल से ड्राई फ्रूट तक महंगे हैं।
महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जंग की तपिश असर अब जिले के बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दाल, सरसों तेल, रिफाइंड, चीनी, चावल, मसाले व ड्राई फ्रूट तक महंगे हो गए हैं। महंगाई की सबसे ज्यादा मार मध्यम वर्ग व गरीब परिवारों पर पड़ रही है। बाजार में पहले से ही दालों की कीमतें ऊंची थीं, वहीं खाद्य तेलों के दाम बढ़ने से घरेलू खर्च और बढ़ गया है। रोजमर्रा के उपयोग की अधिकांश वस्तुओं के महंगे होने से लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। गृहिणी सुधा, ऋतू गुप्ता, पूनम मौर्या, संगीता, मंजू का कहना है कि सीमित आय में घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। किराना व्यापारी सुनील कुमार ने बताया कि डीजल महंगा होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.