रामपुर, मई 18 -- रविवार को क्षेत्र गांव गोधी में जिला कांग्रेस संगठन की सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठकुराल ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और खाद्य तेल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कहा कि आज हालात ऐसे हैं, कि रसोई से गैस गायब होती दिखाई दे रही है। गाड़ियों से डीजल-पेट्रोल गायब है और बाजार से राशन आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। लेकिन केंद्र सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल नसीहतें देने में लगी हुई है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन विशिष्ट अतिथि संजय कपूर ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। विपक्ष की आवाज ...