महंगाई को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, जुलाई 6 -- बढ़ती महंगाई, ईंधन के दामों में बढ़ोतरी व बिजली बिलों पर एक्स्ट्रा चार्ज के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर कलक्ट्रेट पर पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मांगों को लेकर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कलक्ट्रेट पर जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी से लेकर व्यापारियों तक का दम निकाल दिया है। उत्तर प्रदेश में बिजली के बिलों पर लगाए गए दस प्रतिशत ईंधन अधिभार ने कारोबार की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि इस जन विरोधी टैक्स को सरकार को तत्काल वापस लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- Meerut News: बढ़ती महंगाई के विरोध में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया परिवह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.