बुलंदशहर, मई 18 -- महंगाई को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना पंडा के नेतृत्व में महिलाओं ने नगर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान घोड़ों पर बारात निकालकर महिलाओं ने महंगाई को कम करने की मांग उठाई है। अर्चना पंडा ने किा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। रसोई गैस से लेकर किचन का सभी सामान महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल धर्म के चक्कर में लोगों को उलझा रही है। आम जनता की तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं है। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय कुमार अहेरिया सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महंगाई के विरोध में खाली सिलेंडर लेकर निकाली साइकिल यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...