महोबा, सितम्बर 22 -- खन्ना, संवाददाता। पीडीए की पंचायत में पूर्व मंत्री ने मंहगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से आम आदमी पर मंहगाई की मार पड़ रही है। व्यापार चौपट होने से व्यापारी परेशान हो रहा है। भाजपा सरकार में अमीर आदमी और अमीर हो रहा तो गरीब और गरीब हो रहा है। कस्बा में पीडीए की जन पंचायत में पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर के चढ़ावा में चोरी हो गई। महिला पिछड़ा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मारुति साहू ने कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। युवा रोजगार के अभाव में दर-दर की ठोंकरे खाने को मजबूर हो रहा है। रोजगार के अभाव में महानगरों को पलायन हो रहा है। विधान सभा अध्यक्ष अर्पित यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। अस्प...