सराईकेला, मई 7 -- सरायकेला । केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं महंगाई के खिलाफ सरायकेला-खरसांवा जिला झामुमो ने गुरुवार को जिला समाहरणालय भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया । झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ सुवेन्दु महतो ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की गलत नीतियों के देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों तक की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। झामूमो नेता सह नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में ईंधन के दाम कम नहीं किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ झामूमो ने धरना प्रदर्...