रामपुर, मई 2 -- मिलक। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाअधिकारी को सौंपा। जिसमें उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध जताया। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने लिखा कि 5 किलो वाले वाणिज्यिक सिलेंडर पर 261 रुपये और बड़े सिलेंडरों पर 993 रुपये की अचानक वृद्धि कर दी गई है। इस फैसले से सबसे अधिक प्रभावित गरीब मजदूर, रेहड़ी-ठेला संचालक और छोटे व्यापारी होंगे। साथ ही होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतें भी बढ़ेंगी, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। ज्ञापन में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही कीमतों को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। यह भी पढ़ें- हाथों में सिलेंडर-थाली लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष हबीब खा...