बिजनौर, सितम्बर 21 -- भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष अचल शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। डीएम को दिए ज्ञापन में ज्ञापन में मांगों के निस्तारण की मांग की। सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम डीएम को दिए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष अचल शर्मा ने कहा कि स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट के सापेक्ष किसान को उसकी फसल की लागत का डेढ़ गुना दाम मिले। किसान को अपनी फसल का रेट तय करने का अधिकार दिया जाए, किसान हित में किसान आयोग का गठन किया जाए, जिसमें किसान हितेषी विशेषज्ञ शामिल किए जाए। जिलाध्यक्ष अचल शर्मा ने ज्ञापन में कहा कि महंगाई को देखते हुए गन्ने के दाम 700 रुपये कुंतल घोषित किए जाए, गुलदार के हमले से दुर्घटना राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाए, किसान एवं मजदूरों को 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाए, किसान एवं...