महंगाई के विरोध में 22 अगस्त को काला दिवस मनाएगी सपा
कानपुर, अगस्त 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी महानगर 22 अगस्त को पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 78 वार्डों में काला दिवस मनाएगी। गुरुवार को नवीन मार्केट स्थित सपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष फजल महमूद की अध्यक्षता में बूथ प्रभारियों, पीडीए मिशन और छात्रों की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर वार्डों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। महंगाई का आकलन कर रिपोर्ट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजी जाएगी, जो राष्ट्रपति को संबोधित होगी। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, प्रदेश सचिव केके शुक्ला, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, इशरत इराकी, रजत मिश्रा, सजल कुशवाह, बृजलाल यादव, राजू पहलवान, जस्वेन्द्र निषाद और राम प्रसाद सविता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.