कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। समाजवादी पार्टी नगर संगठन ने गुरुवार को महंगाई के विरोध में विधानसभा क्षेत्रों के 74 वार्डों में हाथों में काला फीता बांधकर काला दिवस मनाया। इसके बाद नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई से मुंह मोड़कर विकास का नाटक कर रही है। गैस की कालाबाजारी, दूध, घी और खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों से नवरात्र और ईद जैसे त्योहारों में जनता को परेशानी हो रही है। दूध 80 रुपये प्रति लीटर, करेला 80 रुपये प्रति किलो, भिंडी 70 रुपये प्रति किलो, कद्दू 40 रुपये किलो, लौकी 50 रुपये किलो बिक रहा है। हल्दी, धनिया, मिर्च, काली मिर्च, जीरा, सौंफ आदि गरम मसालों की कीमतों में भारी उछाल से जनता की कमर टूट गई है। स्थिति इतनी भयावह होती जा रही है कि होटल और रेस्टोरेंट गैस के अभाव में बंद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.