सोनभद्र, मई 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को महंगाई के विरोध में पद मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ नगर के बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल को ठेले पर रखकर बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ विरोध जताया।सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि अच्छे दिन का नारा देने वाली भाजपा सरकार का वादा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थ, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा लगातार महंगे होते जा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सुपौल : महंगाई रोकने में विफल केंद्र सरकार ...