महंगाई के विरोध में रोषपूर्ण प्रदर्शन कर पुतला जलाया
गढ़वा, जून 4 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। डीजल-पेट्रोल के मूल्य में हुई वृद्धि, बढ़ती महंगाई के खिलाफ वाम जनवादी मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार शाम बस स्टैंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। हेन्हों मोड़ से वाम जनवादी मोर्चा के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के पुतला के साथ जुलूस निकाला। जुलूस मुख्य पथ से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। जहां राजद नेता दयानंद पांडेय ने पुतला में आग लगाया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता डीजल-पेट्रोल के मूल्य में हुई वृद्धि वापस लो, महंगाई पर रोक लगाओ, हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, मोदी सरकार-हाय, हाय, भाजपा सरकार -हाय-हाय, वाम जनवादी मोर्चा जिंदाबाद सहित अन्य नारे लगा रहे थे। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन पुतला दहन के बाद उपस्थित लोगों को भाकपा के जिला सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.