गया, अगस्त 27 -- महंगाई, बेरोजगारी, गरीबों की हकमारी और केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों के खिलाफ गुरुवार को भाकपा माले (लिबरे) के कार्यकर्ताओं ने आमस प्रखंड परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकारों पर जमकर बरसे। कहा इनकी लगत नीतियों के कारण देश के गरीब गुरबों का बुरा हाल हो गया है। महंगाई, बेरोजगारी और वादा खिलाफी से जनता त्रस्त है। महंगाई के कारण गरीबों की थाली से उनका हक छीन रहा है। उन्होंने गरीब परिवारों को पांच डिसमिल जमीन व वासिगत पर्चा देने, पीएम आवास के तहत लाभुक को पांच लाख रुपए देने, गरीबों के घरों पर बुलडोजर नहीं चलवाने, राशन कार्ड से काटे गए लाभुकों का फिर से जोड़ने, वृद्धों व विधवाओं को तीन हजार रुपये पेंशन देने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ खेग्रामस ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन इसके अला...