महंगाई के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी ने निकाली बाइक रैली
हापुड़, मई 31 -- बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत तीसरे दिन रविवार को 31 पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ोत्तरी समेत अन्य महंगाई के विरोध में मेरठ तिराहा से जिला मुख्यालय तक बाइक रैली निकाली। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर राहत की मांग की। राष्ट्रीय महासचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में मेरठ तिराहा स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दिल्ली रोड से आनंद बिहार होते हुए जिला मुख्यालय तक बाइक रैली निकाली गई। मुकेश कुमार ने कहा कि इन दिनों आमजनता महंगाई से जूझ रही है। पेट्रोल डीजल महंगे, स्मार्ट मीटर और घरेलू और कमर्शियल गैस महंगे हो गए है।इसके अलावा रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री भी महंगी है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग कर इन्हें आधा करने की मांग की।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.