औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रखंड कांग्रेस कमेटी दाउदनगर द्वारा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर भखरुआ मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर के समीप सामुदायिक भवन से निकला जुलूस ब्लॉक मोड़ होते हुए नहर बरुण रोड के रास्ते भखरुआ मोड़ पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं ने महंगाई एवं विभिन्न जनसमस्याओं के विरोध में पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जताई गई। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कीमतों मे...