महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
आगरा, मई 18 -- जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने धरना व प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा। सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। तहसील में धरना व प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पेट्रोल 97.77 रुपये, डीजल 90.67 रुपये और सीएनजी 79.09 रुपये प्रति लीटर मिलने से आम उपभोक्ताओं का बजट बिगड़ गया है। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई के विरोध ने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन इस सरकार में छात्रों का भविष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.