बहराइच, मई 18 -- बहराइच, संवाददाता। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व दुग्ध उत्पादों में अप्रत्याशित वृद्धि कर देने के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किया। जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश की आम जनता अभूतपूर्व महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि कर आम नागरिकों का जीवन अत्यंत कठिन बना दिया है। कहा कि दुग्ध उत्पादों सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में हुई बढ़ोतरी से किसानों, मजदूरों तथा गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति को और अधिक संकटग्रस्त कर दिया है। यह भी पढ़ें- महंगाई, गैस कालाबाजारी और पेपर लीक के विरोध में गरजे ...