गिरडीह, मई 19 -- जमुआ, प्रतिनिधि। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी के बाद लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमुआ चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शनप्रदर्शन का आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमुआ स्थित पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए पुतले के संग जुलूस निकाला और जमुआ जमुआ चौक पर नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। मौके पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव मनोव्वर हसन बंटी ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार को ढकोसला बताते हुए पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दामों में की गई वृद्धि एवं पेपर लीक के मामलों को उठाया। यह भी पढ़ें- दवा व्...