पटना, जून 16 -- बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और विधि व्यवस्था आदि के मुद्दे पर राजद बुधवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देगा। इसके पहले इस माह के प्रथम सप्ताह में राजद नेताओं ने इसी मुद्दे पर सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया था। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देश पर धरना दिया जा रहा है। पटना के गर्दनीबाग सहित सभी जिला मुख्यालयों पर धरना के दौरान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के साथ ही राज्य में बिगड़ती विधि व्यवस्था, संगठित भ्रष्टाचार, अपराध, लूट, हत्या और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर विरोध दर्ज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- महंगाई के मुद्दे पर राजद का जिला मुख्यालयों पर धरना आज एजाज ने बत...