महंगाई के मुद्दे पर गरजी समाजवादी व्यापार सभा
कन्नौज, जून 8 -- छिबरामऊ। समाजवादी व्यापार सभा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, खाद एवं बिजली के बढ़ते दामों के साथ-साथ नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अशोक चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता, किसान, व्यापारी और युवा वर्ग गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है, जबकि सरकार राहत देने में असफल साबित हुई है। यह भी पढ़ें- सपाइयों का प्रदर्शन, पुलिस के रोकने पर नोकझोंक, हंगामा उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.