छपरा, मार्च 10 -- महंगाई ने बदला इफ्तार का स्वाद, फलों से लेकर बेसन तक महंगे बेसन, तेल और चीनी की कीमत बढ़ने से इफ्तार के पकवानों की लागत बढ़ी फ़ोटो बाद में न्यूमेरिक 20 से 30 प्रतिशत तक महंगी हुई थाली पेज चार की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। रमजान का महीना रहमत, इबादत और आपसी भाईचारे का संदेश लेकर आता है। पूरे दिन के रोजे के बाद शाम को इफ्तार के समय घरों और बाजारों में रौनक देखने लायक होती है। खजूर, फल, पकौड़े, चना, शर्बत और सेवई से सजी इफ्तार की थाली हर घर में खुशियां लेकर आती है लेकिन इस बार रमजान में इफ्तार की यह थाली महंगाई की मार से अछूती नहीं रही है। बीते एक साल में रोजमर्रा की कई जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ जाने से इफ्तार की तैयारी पर भी असर पड़ा है।जिला मुख्यालय छपरा में नगरपालिका चौक, बाजार समिति और गुदरी बाजार जैसे प्रमुख इलाकों मे...