नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- Patna News: बिहार के शहरी इलाकों में पान की गुमटी और छोटी दुकानें चलाने वाले हजारों दुकानदारों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार और बिजली नियामक आयोग ने छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए बिजली के 'फिक्स्ड चार्ज' में भारी कटौती का फैसला किया है। एक अप्रैल से लागू हुए इस नए नियम के तहत अब दुकानदारों को फिक्स्ड चार्ज के रूप में एक चौथाई कम राशि देनी होगी। इस फैसले से राज्य के लगभग 20 हजार से अधिक दुकानदारों को सीधा फायदा पहुँचेगा।200 की जगह अब मात्र 150 रुपये बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह मुहर लगाई है। पहले शहरी क्षेत्रों में आधा किलोवाट (0.5 KW) का कनेक्शन रखने वाले छोटे उपभोक्ताओं को हर महीने 200 रुपये फिक्स्ड चार्ज देना पड़ता था। अब इसे घटाकर मात्र 150 रुपये कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.