कोडरमा, अप्रैल 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। शादी-विवाह का सीजन 14 अप्रैल के बाद से शुरू हो रहा है। इसको लेकर अभी से ही कोडरमा और झुमरीतिलैया के बाजार गुलजार होने लगे हैं। खरमास समाप्त होने के साथ ही शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। 14 मार्च से खरमास शुरू होने के बाद से मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से विराम लग गया है। वैवाहिक मुहूर्त 20 अप्रैल से शुरू होगा। ध्वजाधारीधाम के महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने बताया कि अप्रैल और मई माह में विवाह के लिए 8-8 शुभ मुहूर्त हैं। 17 मई से 15 जून तक अधिकमास होने के कारण मांगलिक कार्य पर विराम रहेगा। उसके बाद 19 जून से फिर से वैवाहिक मुहूर्त शुरू होगा। जून में नौ और जुलाई माह में पांच शुभ मुहूर्त रहेंगे। कपड़ा, गहना, बर्तन, फर्नीचर और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.