फरीदाबाद, अगस्त 2 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष विस्तृत ज्ञापन सौंपा है, जिसमें राज्य सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों में व्यापक सुधार की मांग की है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि सातवें वेतन आयोग के बाद लगातार बढ़ती महंगाई ने कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर डाला है।

महँगाई का प्रभाव उन्होंने बताया कि खाद्य मुद्रास्फीति में 6 से 8 प्रतिशत, शिक्षा पर खर्च में 10 से 12 प्रतिशत, स्वास्थ्य सेवाओं पर 8 से 12 प्रतिशत तथा आवास संबंधी खर्च में 8 से 10 प्रतिशत तक वार्षिक वृद्धि हुई है। इसके मुकाबले कर्मचारियों के वेतन में वास्तविक जरूरतों के अनुरूप बढ़ोतरी नहीं हुई। लांबा ने कह...