कन्नौज, मार्च 1 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। रंगों के पर्व होली पर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महंगाई के बाद भी लोगों का उत्साह कम होते नहीं दिख रहा है। उत्साह के आगे महंगाई फीकी दिखाई पड़ रही है। इस बार होली से संबंधित सामग्री की कीमतों में डेढ़ से दो गुना की बढ़ोतरी दिखाई दे रही है।होली के पर्व पर गुजिया परंपरागत मिष्ठान है। इसके अलावा भी घरों में तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं। रंगों व पिचकारी की दुकानों के अलावा परचून व खाद्य सामग्री की दुकान बाजारों में सजी हुई है। खास तौर पर मेवा, मिष्ठान के अलावा बाजारों में रवा, मैदा, चीनी, रिफाइंड ऑयल, डालडा आदि की मांग देखी जा रही है। विभिन्न सामग्रियों की दुकानें खास तौर पर सजाई गई हैं। लोगों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में महंगाई बढ़ी हुई है। लेकिन पर्व के मद्देनजर खरीददारी करना भी ज...