मुरादाबाद, मार्च 8 -- एच एस सी हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से रविवारों को भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आर्टिजन मेंबर्स महिलाओं को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। रविवार को एच एस सी इंटर कॉलेज किशनपुर गांवड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का संबोधित करते हुए एच एस सी इंटर कॉलेज के प्रबंधक जरीफ मलिक एडवोकेट ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के सम्मान का दिन है। महिलाओं का सम्मान साल के 365 दिन किया जाना चाहिए लेकिन आज उनका उत्साह वर्धन किया जाना बेहद जरूरी है। जिस परिवार में महिलाओं का सम्मान नहीं होता यह परिवार निंदनीय होते हैं। बच्चों की पहली शिक्षक मां होती है सिर्फ महिला अपने परिवार को शिक्षित कर लेती है और उनका जीवन उज्ज्वल बना देती है। इस दौरान आदेश देवी, लोकेश देवी, शमा परवीन, रजनी ,गायत्री,ख...