लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आगामी 14 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। आप के यूपी प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक और विदेश नीति के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और इसका सबसे बड़ा बोझ देश के गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में की गई भारी बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। संजय सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है कि आज रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं और केंद्र सरकार चुप बैठी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...