महंगाई के खिलाफ सीटू ने केंद्र का पुतला फूंका
धनबाद, मई 10 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने और महंगाई के खिलाफ सीटू ने शनिवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका। सीटू जिला कमेटी ने रणधीर वर्मा चौक पर विरोध किया। मौके पर नेताओं ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर और पांच किलो गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि का विरोध किया। कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत ने घर की महिलाओं के किचन और शादी-ब्याह में संकट पैदा कर दिया है। व्यावसायिक सिलेंडरों के दाम बढ़ने से कई छोटे प्रतिष्ठान बंद हो गए हैं। रोजगार का नुकसान हो रहा है। वहीं पांच किलो गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 261 रुपए की वृद्धि की गई है। पांच किलो सिलेंडर की कीमत में वृद्धि ने छोटे परिवार और प्रवासी श्रमिकों को प्रभावित किया है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंदमय पाल ने की। मौके पर जिला महामंत्री राम कृष्णा पासवान, हरि प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.