महंगाई के खिलाफ साहेबगंज में राजद ने दिया धरना
मुजफ्फरपुर, जून 9 -- साहेबगंज, हिसं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता पार्टी प्रखंड अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार ने की। इस दौरान वरीय राजद नेता पृथ्वीनाथ राय ने कहा कि साहेबगंज के सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी चरम पर है। गरीबों का शोषण हो रहा है, जनता दरबार और सहयोग शिविर के नाम पर जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है। पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। मौके पर राजेन्द्र राम, बिन्दा राय, मनोज कुमार, राधेश्याम राय, विश्वकर्मा शर्मा, किंग यादव, मो. खलील, श्रीनिवास, जितेंद्र राम आदि थे। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ साहेबगंज में राजद ने दिया धरना यह भी पढ़ें- महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- परसा प्रखंड सह अंचल का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.