महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़, जून 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में बुधवार को सपाइयों ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। नारेबाजी कर वे कलक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सपाइयों के साथ पुलिस की नोकझोंक हुई। धक्कामुक्की से नाराज सपाई वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया। बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में समाजवादी पार्टी के युवा एवं फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। वे केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट चौराहे पहुंचे और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला फूंकने से जब रोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.