महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, मासिक बैठक में किया ऐलान
सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस कार्यालय में हुई मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष ने ऐलान किया कि भाजपा सरकार हिंदू मुसलमान, गाय आदि की आड़ लेकर पेपर लीक महंगाई, गर्त में जाती शिक्षा व्यवस्था व बेरोजगारी जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। छह जून को सड़कों पर उतरकर इसका विरोध किया जाएगा। जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की गिरती गुणवत्ता, प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं तथा महिलाओं, दलितों और कमजोर वर्गों के खिलाफ बढ़ते अपराध देश की गंभीर समस्याएं हैं। छह जून को सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज को मजबूत देने को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालेंगे और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपेंगे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.