मेरठ, मई 8 -- कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर लगातार की जा रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में गुरुवार को पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत द्वारा न तो महंगाई का पुतला फूंका जा सका और न ही विरोध प्रदर्शन किया जा रहा। पुलिस ने व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल को हाउस अरेस्ट कर लिया था। एसीएम अभिषेक सिंह ने व्यापारी नेता के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन एवं पुतला फूंकने का ऐलान किया था। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल को आधी रात बाद पुलिस ने उनके घर पहुंचकर हाउस अरेस्ट कर लिया था। सुबह जानकारी मिलने पर संगठन से जुड़े व्यापारी मीनाक्षीपुरम में व्यापारी नेता के घर पहुंच गए। हंगामे के हालात को देखते हुए पुलिस फोर्स बुलवा लिय...