महंगाई के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च
औरंगाबाद, अगस्त 27 -- देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में भाकपा माले के बैनर तले गुरुवार को अंबा बाजार में विरोध मार्च निकाला गया। पार्टी कार्यालय से निकला मार्च नबीनगर रोड होते हुए बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरकर अंबा चौक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का असर जरूरी सामानों की कीमतों पर पड़ा है। महंगाई से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। त्योहार के समय चीनी के दाम में बेतहाशा वृद्धि से परेशानी और बढ़ गई है। सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं। प्याज 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा है। घरेलू सामान महंगा होने से गरीब परिवार प्रभावित हैं। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। यह भी पढ़ें- बंदरा में महंगाई के खिलाफ प्रदर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.