महंगाई के खिलाफ भाकपा ने निकाला प्रतिरोध मार्च
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानिकपुर से मुस्तफागंज तक भाकपा ने रविवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। अंचल परिषद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। मुस्तफागंज में पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार सिंह ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने का आरोप लगाया। कहा कि डीजल महंगा होने से खेती की लागत बढ़ी है। ट्रांसपोर्ट का भाड़ा बढ़ा है। जिला सचिव रामकिशोर झा, राज्य परिषद सदस्य जगदीश गुप्ता, अंचल सचिव शिवजी प्रसाद, पूर्व मुखिया भिखारी प्रसाद यादव, प्रो. लक्ष्मीकांत, राम एकबाली राय आदि थे। यह भी पढ़ें- महंगाई, विदेश नीति और जनसरोकारों पर भाकपा का हमला, आंदोलन तेज करने का ऐलान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.