सहरसा, अगस्त 23 -- सलखुआ, एक संवाददाता। बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में शनिवार को सलखुआ में भाकपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय परिषद सदस्य कामरेड ओमप्रकाश नारायण के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कामरेड ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। खाद्य पदार्थ, दाल, चावल, सब्जियां, मसाले और रसोई गैस सहित रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से गरीब, मजदूर और निम्न आय वर्ग के परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: महंगाई के विरोध में सीपीआईएम ने निकाला मार्च, फूंका पुतला पेट्रोल-डीजल की कीमतों और पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को ले...