मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। क्षेत्र के मानिकपुर में मंगलवार को भाकपा अंचल परिषद की बैठक हुई। इसमें महंगाई और जमाखोरी के खिलाफ पंचायत स्तर पर लोगों को गोलबंद कर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।भिखारी यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि चीनी, दाल, प्याज, सब्जी, रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी से आम जनता त्रस्त है। बैठक में प्रस्ताव पारित कर गरीबों का नाम राशन कार्ड से काटे जाने की निंदा की गई तथा पंचायत स्तर पर वंचित परिवारों का नाम जड़वाने लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खागड़िया: विभिन्न मांगों को लेकर सीपीआई ने चौथम प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन मौके पर अंचल सचिव शिवजी प्रसाद, रा...