महंगाई के खिलाफ बैलगाड़ी पर सवार होकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
मुरादाबाद, जून 6 -- महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। घर का बजट बिगड़ गया है। शनिवार को बढ़ती महंगाई पर सपा का आक्रोश फूट पड़ा। बिलारी में बैलगाड़ी पर सवार होकर सपा नेता जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे। बीच-बीच में जमकर नारेबाजी भी की। तहसील में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिलारी को सौंपा। सपा नेता राजेश यादव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में हो रही निरंतर वृद्धि से आम जनता का बजट पूरी तरह चरमरा गया है। भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ती महंगाई आम आदमी की थाली से निवाला और बच्चों से उनकी शिक्षा छीन रही है। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में सपाई जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में विशन फार्म हाउस पर एकत्र हुए। सपा नेताओं ने विरोध स्वरूप बैलगाड़ी पर सवार तहसील के लिए नारेबाजी करते हुए निकले। इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.