जमुई, अप्रैल 3 -- जमुई, नगर संवाददाता जिले में बढ़ती महंगाई, रसोई गैस तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के कचहरी चौक पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर भी नाराजगी जताई गई और कहा गया कि लोगों को गैस के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों एवं आपूर्ति को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.