महंगाई के खिलाफ खेग्रामस ने पीएम मोदी का पुतला फूंका
जहानाबाद, अगस्त 27 -- अरवल, निज संवाददाता। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ खेग्रामस के बैनर तले अरवल में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। मार्च की अध्यक्षता खेग्रामस के राज्य उपाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने की। पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों से गरीब, मजदूर और किसान परेशान हैं। सरकार आवश्यक वस्तुओं को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराए और रोजगार के अवसर बढ़ाए। उन्होंने कहा कि दाम बांधो, काम दो और काम का उचित दाम दो जनता की प्रमुख मांग है। उन्होंने 29 अगस्त को गया में छात्र-नौजवानों की संसद और 6 सितंबर को पटना में संसद संवाद कार्यक्रम में युवाओं से भाग लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ भाकपा माले ने फूंका पुतला मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.