सासाराम, अगस्त 27 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बिक्रमगंज में विरोध मार्च निकाला। पार्टी कार्यालय से निकला मार्च डुमरांव रोड होते हुए तेंदुनी चौक के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तेंदुनी चौक पर नुक्कड़ सभा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...