महंगाई के खिलाफ कांग्रेस 20 को प्रदर्शन करेगी
गुड़गांव, मई 18 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। महंगाई के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता 20 मई को सोहना चौक पर हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। डावर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, सीएनजी, रसोई गैस,सब्जी, दाल और आटे से लेकर हर जरूरी सामान के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार ने पिछले हफ्ते ही पेट्रोल-डीजल तीन रुपये और सीएनजी दो रुपये महंगी कर दी। आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। नीट परीक्षा लीक होने से छात्र परेशान है। किसान, मजदूर, छोटा दुकानदार महंगाई से परेशान हैं। जिला शहरी अध्यक्ष ने बताया कि 20 मई 2026 बुधवार को सुबह 11 बजे सोहना चौक हरीश बेकरी चौक पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होंगे। वहां केंद्र व प्रदेश सरकार की महंगाई नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.