दरभंगा, मई 26 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को भी कीमतों में बढ़ोतरी की गयी। दरभंगा में पहले पेट्रोल की कीमत 111.01 रुपए प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 114.02 रुपए प्रति लीटर हो गयी है। वहीं, डीजल की कीमत 97.15 रुपए प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 99.58 रुपए लीटर हो गयी है। यह भी पढ़ें- जिले में पेट्रोल 114.27 तो डीजल 100.33 रुपये पर पहुंचाईंधन की खरीदारी पर प्रभाव पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोग अब कम मात्रा में इसकी खरीदारी करने लगे हैं। इसका सबसे अधिक असर रोज बाइक से ड्यूटी जाने वाले अथवा बाइक से घूम-घूमकर काम करने वाले लोगों पर देका जा रहा है। एक निजी कंपनी के डिलीवरी ब्यॉय रौशन ने कहा कि पेट्रोल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका असर अब जेब पर पड़ने लगा है। म...