महंगाई की मार से रसोई का बजट बिगड़ा
गाजीपुर, जून 1 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मालभाड़ा महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। बढ़ते दामों से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। क्षेत्र के किराना व्यापारियों के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह में सरसों के तेल के दाम में लगभग 10 रुपये प्रति लीटर तथा रिफाइंड तेल में 10 से 15 रुपये प्रति लीटर तक वृद्धि हुई है। वहीं अरहर दाल 5 से 10 रुपये प्रति किलो, चना दाल 4 से 6 रुपये प्रति किलो और सूजी-मैदा 4 से 8 रुपये प्रति किलो तक महंगे हो गए हैं। सोयाबीन बड़ी के दाम में भी 10 से 12 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.