रांची, अप्रैल 16 -- खूंटी/तोरपा, हिटी। शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है, लेकिन बढ़ती महंगाई ने खुशियों पर बोझ बढ़ा दिया है। जंग की तपिश का असर अब शादी के मंडपों तक पहुंच चुका है, जिससे शादी समारोह पहले की तुलना में काफी महंगे हो गए हैं। दुल्हन के लहंगे से लेकर समधी की पगड़ी तक हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। खाने-पीने की सामग्री, कपड़े, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके कारण शादी वाले परिवारों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। कैटरिंग और टेंट सेवाओं के दाम में इजाफा:कैटरिंग और बैंक्वेट सेवाओं में भी 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- खरमास के बाद शादियों का सीजन शुरू, कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी गैस सिलेंडर की कमी ने इस समस्या को और बढ़...