हापुड़, मार्च 31 -- देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ता नजर आ रहा है। खासकर खाद्य पदार्थों से लेकर दैनिक उपयोग की चीजों और इलेक्ट्रॉनिक सामान तक के दाम बढ़ने से हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। यदि बात करें खाने-पीने की चीजों की, तो पहले Rs.30 में मिलने वाली ढाई सौ ग्राम बिरयानी अब Rs.40 में मिल रही है, जिससे आम ग्राहकों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। इसी तरह मिठाई के दाम भी बढ़ गए हैं। पहले लड्डू Rs.200 प्रति किलो मिलते थे, जो अब बढ़कर Rs.220 प्रति किलो हो गए हैं। त्योहारों और खास मौकों पर यह बढ़ोतरी लोगों के लिए और अधिक परेशानी का कारण बन रही है।दैनिक उपयोग की वस्तुओं में भी महंगाई साफ दिखाई दे रही है। पानी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.